फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में 25 बसें भेजेगा हाथरस डिपो

Sat, 13 Jul 2024 05:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जिले के गोवर्धन धाम का प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला महोत्सव 17 जुलाई से शुरू हो जाएगा और 22 जुलाई तक चलेगा। इसके लिए रोडवेज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाथरस डिपो की 25 बसें मेला स्पेशल परिचालन में लगाई जाएंगी। कई मार्ग पर चलने वाली बसों से अतिरिक्त फेरे भी लगवाए जाएंगे। महोत्सव के दौरान करीब 15 हजार यात्रियों के रोडवेज बसों में सफर करने का अनुमान है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो के पास वर्तमान में कुल 85 बसें हैं, लेकिन चालकों की कमी के कारण इनमें से करीब 20 बसें हर रोज मार्ग पर नहीं जा पा रहीं। मेला स्पेशल परिचालन शुरू करने से पहले डिपो अधिकारियों ने चालकों की कमी दूर करने के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। महोत्सव के दौरान हाथरस डिपो की 25 बसों का संचालन सामान्य रूप से शाम के समय किया जाएगा। इसके लिए लंबी व मध्यम दूरी पर चलने वाली बसों के अतिरिक्त फेरे मथुरा व गोवर्धन के लिए लगवाए जाएंगे।
आगरा-अलीगढ़ मार्ग के साथ ही दिल्ली व बरेली आदि मार्गाें से शाम को वापस आने वाली बसों को एक-एक चक्कर के लिए गोवर्धन रवाना किया जाएगा। गौरतलब है कि हर वर्ष 15 से 20 हजार यात्री हाथरस डिपो की बसों से गोवर्धन की यात्रा करते हैं। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो दिन अधिक भीड़ रहती है। इन दोनों दिन अन्य मार्गाें से बसों को पूरी तरह हटाकर उनसे मथुरा और गोवर्धन के ही चक्कर लगवाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें