फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सांसद-विधायकों ने सीएम के समक्ष उठाईं समस्याएं

Sat, 13 Jul 2024 05:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अनूप वाल्मीकि के साथ सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना व सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह गुड्डू ने लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलाकात की। सांसद-विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।
विज्ञापन

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने हाथरस-जलेसर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति दिए जाने व दाऊजी मेला को राजकीय घोषित किए जाने के लिए सीएम को धन्यवाद दिया। उन्होंने एतिहासिक किला परिसर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर प्रांगण से अतिक्रमण हटवाकर उसकी चहारदीवारी बनवाने, नानऊ-सासनी और बिलखोरा-सासनी मार्ग का निर्माण कराने, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की अड़चन को जल्द दूर कराने की मांग की। सांसद अनूप प्रधान ने भी जिले की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने उठाया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं सीएम को बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें