फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दिवाली से पहले हाथरस डिपो को मिलेंगे नए टायर और बैटरी

Tue, 03 Nov 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। दिवाली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हाथरस डिपो की बसों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। डिपो में टायर और बैटरी की कमी को दूर करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर हुई बैठक में करीब 12 नई बैटरी और 40 टायर उपलब्ध कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

इनके मिलने से लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रही बसों को राहत मिलेगी और अधिक से अधिक बसों को ऑनरूट रखा जा सकेगा।डिपो में कई बार टायर खराब होने या बैटरी में दिक्कत आने के कारण बसें मार्ग में खड़ी हो जाती हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है और बसों के संचालन पर भी असर पड़ता है।
नए टायर और बैटरी मिलने के बाद ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। परिवहन निगम का प्रयास है कि दिवाली से पहले बसों की तकनीकी कमियों को दूर कर उन्हें नियमित संचालन के लिए तैयार किया जाए, ताकि त्योहार पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि कोशिश है कि त्योहार के सीजन में यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए सभी बसों को ऑनरूट रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें