फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवनियुक्त शिक्षकों को दिया जा रहा विभागीय ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके दूसरे दिन शिक्षकों को विभागीय ज्ञान के साथ शिक्षण कार्य की बारीकियों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को होगा, जिसमें प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट डॉ. ऋचा गुप्ता द्वारा किया गया। सर्वप्रथम डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डीआईओएस सुनील कुमार ने शिक्षक/शिक्षिकाओं को पठन-पाठन के कार्य को रूचिकर बनाते हुए छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभागीय संरचना के संबंध में प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल गंगापुर योगेश कुमार ने जानकारी दी। विद्यालय के बुनियादी ढांचे से संबंधित जानकारी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मई बहोरनलाल सिंह, कक्षा प्रबंधन के संबंध में प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बघना डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. डीके दीक्षित असिस्टेंट प्रोफेसर बागला डिग्री कॉलेज ने शिक्षण पद्धतियां (सिद्धांत/व्यवहार), प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मई ने शिक्षक, छात्र, अभिभावकों के प्रधानाचार्य से संबंध और पारस्परिक सामंजस्य के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य व प्रभारी प्रशिक्षण बृजवीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल पचायता लाखन सिंह, प्रवक्ता डायट राजकिशोर यादव, शिक्षिका राजकीय हाईस्कूल दरकौली नीरजा राना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें