फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विभाग का दावा शहर के सभी घरों में पहुंचा नल का जल,

विज्ञापन
अमृत योजना के तहत एक मकान के बाहर लगा कनेक्शन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के करीब 11 हजार घरों में अभी अमृत योजना के कनेक्शन नहीं लगे हैं। वह कनेक्शन के लिए कभी नगर पालिका तो कभी जलनिगम के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। शहर में 33 हजार मकान हैं, जबकि जलनिगम सिर्फ 22 हजार कनेक्शन कर सभी घरों में कनेक्शन देने का दावा कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हर घर को शुद्ध जल देने के लिए अमृत योजना का क्रियान्वयन किया। इस योजना के तहत जलनिगम ने सात जोन बनाकर करीब 22 हजार घरों को कनेक्शन दे दिए हैं। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा हो गया है। कुछ जोन पालिका के हैंडओवर भी कर दिए गए हैं लेकिन अभी 11 हजार घरों तक अमृत योजना के कनेक्शन ही नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

यह लोग कनेक्शन के लिए पालिका के अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो वहां प्रार्थना पत्र देने के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने की बात कही जाती है। इस कारण लोगों को पानी का कनेक्शन नहीं मिल रहा है। इस कारण शहर के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। वहीं जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अमृत योजना के तहत पेयजल संयोजन देने का काम पूरा हो गया है।
- अमृत योजना के तहत अभी तक हमारे यहां पानी का कनेक्शन नहीं किया गया है। हमारी सबमर्सिबल लटक गई है। इस कारण गर्मी में पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। - भुवनेश शर्मा, शहरवासी।
- अमृत योजना के तहत दिए जाने वाले नल का कनेक्शन अभी तक नहीं हुआ है। पहले पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोद दी। अब कनेक्शन न होने से काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। - गोवर्धन शर्मा।
- अमृत योजना में सोचा था कि नल से जल मिलेगा, लेकिन आज तक मेरा कनेक्शन नहीं किया गया है। पूर्व में कनेक्शन न होने की सूचना भी दे दी गई। पानी नहीं मिलने से रोजमर्रा की जिंदगी मुहाल हो गई है। है। अजय शर्मा।
विज्ञापन

- कनेक्शन देने के साथ कुछ जोन पालिका को हैंडओवर कर दिए गए हैं। कुछ जोन जल्द हैंडओवर हो जाएंगे। यदि कोई व्यक्ति कनेक्शन न देने की बात कहता है तो उस पर अमल किया जाएगा। - मोहम्मद उमर, जेई जलनिगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें