फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बस बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रोडवेज की सेवा बंद होने पर एआरएम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रर्दशन करते ग्रामीण। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए शासन के आदेश पर शुरू की गई रोडवेज बस का संचालन रक्षाबंधन के त्योहार पर बंद किए जाने से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसे लेकर रोडवेज की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन भी किया।
लोगों का कहना है कि उन्होंने एआरएम से फोन पर बातचीत की तो उनका कहना था कि वह रोडवेज बस हसायन-कानऊ के लिए नहीं भेज रही हैं। स्थानीय लोगों ने गांव अंडौली के वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष व राज्य पुरस्कार से सम्मानित आरपी शर्मा के नेतृत्व में एआरएम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है कि रोडवेज बस बंद होने से महिलाओं को नगला रति तक पैदल यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अगर रक्षाबंधन के त्योहार पर बस नहीं भेजी गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जबकि ग्रामीणों ने कहा कि रोडवेज अधिकारियों की मनमानी के चलते उन्हें आए-दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में आरपी शर्मा, दिनेश शर्मा, आशीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, आस मोहम्मद, देव बसंत दीक्षित, सत्तो आदि अनेक लोग शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें