फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जीएसटी की बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की मांग

विज्ञापन
जीएसटी की दरों को बढ़ाए जाने के विरोध में तहसीलदार को वित्तमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते उद्योग व्? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग द्वारा लगातार आवश्यक वस्तु पर कर की दरों को बढ़ाए जाने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील पर केंद्रीय वित्तमंत्री के नाम तहसीलदार अनिल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पैंकिग के लिए तैयार की जाने वाले बॉक्स पर जीएसटी 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी गई है। आम जनता के इस्तेमाल में आने वाले फुटवियर पर जीएसटी की दरें पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई हैं। रेडीमेड कपड़े में हौजरी पर जीएसटी की दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई है।
विज्ञापन

यह भी पता चला है कि अब जीएसटी काउंसिल सोने के आभूषणों पर जीएसटी की दर तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत की जानी है, जबकि जीएसटी लगाए जाते समय सरकार ने वादा किया था कि पर्याप्त संग्रह होने पर जीएसटी की दरें कम की जाएंगी, लेकिन कोरोना जैसी महामारी के बाद भी सरकार के पास उम्मीद से ज्यादा जीएसटी का संग्रह मिला है।
चुनाव के समय में महंगाई को बढ़ने से रोकने का वादा सरकार द्वारा किया गया था, लगातार बढ़ाई जा रही जीएसटी की दरों से व्यापारी परेशान हैं और आम जनता पर महंगाई से बोझ भी बढ़ रहा है। व्यापार मंडल जीएसटी की बढ़ाई की दरों का घोर विरोध करता है।
विज्ञापन

ज्ञापन में जनता के हित में जीएसटी की बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के विधानसभाध्यक्ष दिनेशचंद्र त्यागी, मंत्री देवकीनंदन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, नगर महामंत्री रामकिशन वर्मा, कोषाध्यक्ष रजत अग्रवाल, अजीत वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें