फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने की मांग

विज्ञापन
हाथरस : ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर विरोध करते वसुंधरा कॉलोनी के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के आशीर्वाद वाटिका कालोनी में घरों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। लोगों को अनहोनी की आशंका रहती है। शुक्रवार को कॉलोनी के लोगों ने घरों के ऊपर से विद्युत लाइन हटाने की मांग करते हुए ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में घरों के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार को आशीर्वाद वाटिका कॉलोनी के लोग ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। घरों के ऊपर से विद्युत लाइन को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रेमपाल सिंह, प्रीती शर्मा, योगेश, लक्ष्मी, सुखराम, विजय, नन्नू सिंह, ग्रीश कुमार, रिंकू कुशवाहा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें