फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसान कानून वापसी की घोषणा से विपक्ष हुआ मुद्दाविहीन : उदय

विज्ञापन
पुरदिलनगर में जनता को भाजपा की नीतियां बताते उदय पुण्ढीर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

युवा भाजपा नेता उदय पुण्ढीर ने कसबा पुरदिलनगर, नगला उदईया में भ्रमण के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेकर जहां किसान का मान सम्मान बढ़ाया है वहीं विपक्ष को मुद्दाविहीन बना दिया है। अब विपक्ष अनर्गल प्रचार पर उतर आया है।
भ्रमण के दौरान कसबे की जनता से संवाद करते हुये उदय ने कहा कि किसान कानून पूरे मंथन तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की राय के अनुसार बने थे। वास्तव में कानून किसान हितकारी थे, लेकिन किसान इस बात को समझ नहीं पाये और आंदोलन पर जमे रहे। अंतत: किसानों की मांग का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री ने कानून वापस कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय ने कहा कि विपक्षी किसानों की आड़ लेकर अपना हित साध रहे थे, लेकिन अब वह मुद्दाविहीन हो गए हैं। अब पूरी संतुष्ट किसान विपक्ष की चाल में नहीं फंसने वाले हैं। इस मौके पर राजेंद्र माहेश्वरी, ऋषि माहेश्वरी, संतोष पाथौर, पुष्पेंद्र पुंढीर, सुनील दिल्ली, देवकांत कौशिक एडवोकेट, शीलेंद्र कुमार प्रधान, शिवदत्त, श्यामवीर, आलोक कुमार भोला भैया पूर्व प्रधान, राजू सिसौदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें