न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। हालांकि बाद में फिर परिवार के लोग शांत होकर शव लेकर अपने घर चले गए।
जलेसर रोड इलाके के एक गांव निवासी लोग अपने परिवार के एक वृद्घ का पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कराने सासनी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचे। उनके पास आयुष्मान योजना का कार्ड भी था। इसी वजह से वह इस अस्पताल में ऑपरेशन कराने आए थे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान अचानक वृद्ध की हालत खराब हो गई और फिर उनकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। यहां पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और फिर कुछ देर बाद शांत होकर शव को लेकर अपने गांव चले गए। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जानकारी की जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद