फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीडीएस विपिन रावत की मृत्यु देश के लिए ब

विज्ञापन
जगवीर सिंह, पूर्व सैनिक। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु को क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने अपूर्णनीय क्षति और देश के लिए बड़ा नुकसान बताया है। पूर्व सैनिकों ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग सरकार से की है। उनके निधन से पूर्व सैनिक बेहद दुखी हैं।
-सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी का निधन अपूर्णनीय क्षति है। यह हमारे देश और उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद है और देश के लिए बड़ा नुकसान भी है। भारत हमेशा उनकी देश सेवा को याद रखेगा।
विज्ञापन

चंद्रवीर, पूर्व सैनिक
-सीडीएस विपिन रावत एक कुशल योद्धा होने के साथ ही बेहतर रणनीतिकार थे। उनके इस तरह से चले जाने से देश और नौजवानों को बड़ा झटका लगा है। इस नुकसान की भरपाई होना मुश्किल है।
जगवीर, पूर्व सैनिक
-सीडीएस विपिन रावत के नेतृत्व में देश की सेना काफी बेहतर कार्य कर रही थी। पड़ोसी देश भी विपिन रावत की कार्य कुशलता के कायल थे। हेलीकॉप्टर दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।
-ओमप्रकाश, पूर्व सैनिक
-सीडीएस रावत का इस तरह हमसे छिन जाना अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। इस महान हस्ती का जाना राष्ट्र की एक ऐसी क्षति है, जिसे पूरा कर पाना अब संभव नहीं है। सरकार को मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश पूर्व सैनिक

चंद्रवीर सिंह, पूर्व सैनिक।- फोटो : SADABAD

सत्यप्रकाश, पूर्व सैनिक।- फोटो : SADABAD

ओमप्रकाश, पूर्व सैनिक। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें