न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर निवासी 30 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ युवक की सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि रामवीर सिंह का 30 वर्षीय पुत्र सुखवीर मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह सोमवार की सुबह से लापता हो गया था।
तलाशने पर उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर कि उसका शव परिजनों को बिना पोस्टमार्टम के सौंप दिया गया। परिजनों ने लिखकर दिया है कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं चाहते। संवाद