फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के मामले जल्द निपटाएं

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के कामकाज की समीक्षा की। जिला संचालन समिति की बैठक में डीएम ने इस योजना के तहत अब तक के सभी मामलों की भी जानकारी ली।
जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि अब तक कुल 12 मामले आए हैं, जिनमें से तीन सही पाए गए हैं। नौ मामले सबूत नहीं मिलने पर निरस्त कर दिए गए हैं। नोडल चिकित्साधिकारी स्तर पर कुल आठ प्रकरण और पुलिस अधिकारी स्तर पर एक प्रकरण लंबित है। डीएम ने लंबे समय से लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को पूरी गंभीरता से लें, जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधी को सजा दिलवाई जा सके। सीडीओ आरबी भास्कर, सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, सीओ सिटी रामशब्द, सुषमा चौधरी, लायंस क्लब के अशोक कपूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें