न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव कोंकना खुर्द, बुढ़ाइच एवं नगला सलेम में दो किशोरों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को उपचार के लिए सिकंदराराऊ एल-2 अस्पताल भेज दिया गया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने बताया कि गांव कोंकना खुर्द का 17 वर्षीय किशोर उस समय कोरोना संक्रमित निकला जब स्वास्थ्य टीम सहपऊ मुख्य डाकघर पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़ में प्रत्येक व्यक्ति की रैपिड एंटीजन टेस्ट कर रही थीं। उक्त किशोर भी आधार कार्ड बनवाने आया हुआ था।
जबकि गांव बुढ़ाइच का 22 वर्षीय युवक एवं गांव नगला का 17 वर्षीय किशोर 10 सितंबर को तबियत खराब होने पर दवा लेने आए थे। उनका आरटीपीसीआर लेकर जांच के लिए भेजा था। इन दोनों की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इधर, क्षेत्र में फिर से कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है।