फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
हाथरस: मृतक भानू का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला अलिया का मामला
रविवार की देर रात करीब 11 बजे शौच को निकला था युवक
सोमवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला अलिया के आम के बाग में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। युवक रविवार की रात को घर से शौच के लिए निकला था, सोमवार की सुबह उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण हैंङ्क्षगग आया है।
भानू (26) पुत्र कन्हीं सिंह निवासी नगला अलिया नोएडा में हल्दीराम की कंपनी में काम करता था। वह 11 जनवरी को ही अपने गांव नगला अलिया आया था। वह अपने परिवार को लेकर काफी परेशान था। रविवार की देररात को करीब 11 बजे वह शौच के लिए घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन उसे रातभर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह गांव के निकट आम के बाग में उसका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खबर परिजनों को नहीं तो उसके होश उड़ गए। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हाथरस जंक्शन एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मौत का कारण हैंगिंग आया है। अब युवक ने आत्महत्या क्यों की, यह जांच का विषय है। इस संबंध में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें