विश्व हिंदू परिषद के बड़े दिनेश का स्वागत होता।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
वर्षों की प्रतीक्षा, संघर्ष और बलिदान के बाद राम मंदिर बनने का रास्ता साफ होने से करोड़ों रामभक्तों की मनोकामना पूरी हुई है। भक्तों द्वारा भेजी गई शिलाओं से अब उस जगह पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उक्त बातें विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा आरएसएस के प्रांत प्रचारक बड़े दिनेश ने भूतेश्वर कॉलोनी स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान के आवास पर वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए निर्मोही अखाड़ा जिसने लगातार अदालती संघर्ष किया का दावा अदालत ने खारिज भले ही किया हो लेकिन अखाड़े का राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होना अति आवश्यक है। राममंदिर निर्माण के लिये देश विदेश से लाखों की तादाद में शिलाएं आई हैं जिसका इस्तेमाल मंदिर निर्माण में होना चाहिए। दिनेश ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष को पांच एकड़ जमीन देकर साबित कर दिया कि ऐसा अनूठा न्याय प्रभु राम के ही देश में संभव है। प्रमुख रूप से थे पूर्व विधायक एवं प्रदेश परिषद सदस्य यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, सेक्रेटरी सिंह यादव, श्याम कुमार वार्ष्णेय, भानुप्रताप शर्मा, शेखर पुण्ढीर, विक्की कुलश्रेष्ठ, भद्रपाल सिंह चौहान, शेखर पुण्ढीर, शैलू यादव, सुनील गुप्ता आदि।