फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
हाथरस: पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में एक युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले के खुलासे के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई है।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज निवासी विनोद कुमार (35 वर्ष) मंगलवार की सुबह एआरटीओ ऑफिस किसी काम से गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात तक उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब चार बजे गांव के लोग शौच को आए तो गांव के बाहर नीम के पेड़ पर विनोद का शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इलाका पुलिस भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। यहां पर पहुंचे एसपी विक्रांत वीर ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन करने के लिए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विक्रांतवीर, पुलिस अधीक्षक हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें