फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बास में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंद पर लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
जगवीर सिंह (35) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी नगला बास थाना चंदपा दूध का काम करता था। बुधवार की रात को वह बाजार में दूध बेच कर करीब आठ बजे घर वापस पहुंचा। रात को खाना खाकर घर के बाहर सो गया, लेकिन वह अपनी चारपाई पर सुबह पांच बजे परिजनों को नहीं दिखा तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच घर के पास खेत में मौजूद आम के पेड़ पर जगवीर का शव फांसी के फंदे पर लटका दिखा। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव का फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने गांव ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ मानसिक रूप से परेशान था। वह पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुका था, जिनसे उसकी जान खतरे में पड़ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें