फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रजबहे में कपड़े में बंधा मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगिया रजबहे में कपड़े में बंधी हुई एक लाश देकर लोग हैरान रह गए। सूचना के बाद यहां पुलिस आ गई और शव को बाहर निकाला गया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में शिनाख्त के लिए रखवाया है।
मंगलवार की सुबह नहर में से बहती हुई एक लाश जोगिया बंबा में आ गई। सुबह के वक्त शौच को गए लोगों को बंबा के पानी में कपड़े में लिपटी हुई लाश दिखी तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहे से बाहर निकाला और उसका कपड़ा खोला तो उसमें एक करीब 25 साल के युवक की लाश निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। एसएचओ केडी शर्मा ने बताया कि रजबहे में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में बंधना लिखा हुआ है। इसी हाथ की कलाई के पास त्रिशूल का टेटू बना है और उसी के पास महाकाल भी लिखा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें