फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : घर के बाहर पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गांव नगला महेरिया निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आसपास के लोगों ने बताया कि शिशुपाल पुत्र राधेश्याम निवासी महेरिया नगला थाना सादाबाद पंचायत करसौरा करीब छह साल से किशनगढ़ी में किराये के मकान में रहते हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे शिशुपाल का शव घर के बाहर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। शिशुपाल ने अपने पीछे तीन पुत्रियाें और पत्नी को बिलखते हुए छोड़ा है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें