न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मारपीट के मामले में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन भाइयों का शांतिभंग में चालान किया। इनके खिलाफ एक वृद्ध व उसके बेटे ने पुलिस से शिकायत की थी। वृद्ध ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है का बोर्ड भी चस्पा कर लिया था।
आरोप है कि कोतवाली सदर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध विनोद कुमार अग्रवाल और उनके बेटे गोपाल अग्रवाल के साथ मामूली बात को लेकर मोहल्ले के तीन सगे भाइयों ने मारपीट कर दी।
मामले में शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को सौरव, गौरव सहित तीन भाईयों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। संवाद