फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खेत में मिला अधेड़ का शव, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कोटा कपूरा में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह पिछले कई दिन से अपने घर से लापता था और उसकी गुमशुदगी भी थाना चंदपा में दर्ज कराई गई थी।
गांव कोटा कपूरा निवासी दाऊदयाल (55 वर्ष) पिछले कई दिन से अपने घर से गायब था। उसकी गुमशुदगी 23 मार्च को उसके परिजनों ने कोतवाली चंदपा में दर्ज कराई थी। शुक्रवार की शाम सात बजे के लगभग को उसका शव खेत में मिला। मौके पर काफी भीड़ लग गई और पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पेंट खुली हुई थी। कोतवाली निरीक्षक चंदपा का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर उसकी मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें