फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्जी चेक लगाकर खाते से 48 लाख रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के एक बैंक में फर्जी चेक लगाकर 48 लाख रुपये पार किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बैंक प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक व्यक्ति द्वारा करनाल निवासी व्यक्ति के चेक से रुपये खाते में हस्तांतरित हुए हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।
शहर के एक बैंक में पूना निवासी एक व्यक्ति के खाते में करनाल निवासी व्यक्ति के खाते से चेक द्वारा पांच बार में 48 लाख रुपये हस्तांतरित हुए हैं। बैंक मैनेजर को छठवें चेक पर शक हुआ तो पता चला कि किसी ने फर्जी चेक लगाकर अपने खाते में बैंक के माध्यम से रुपये हस्तांतरित करा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने के बाद दूसरे दिन बैंक मैनेजर तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कोतवाल से करने लगे, जबकि जिस व्यक्ति के रुपये हैं, उसके द्वारा पुलिस को कोई सूचना अभी तक नहीं दी गई है। इसे लेकर पुलिस के शक के घेरे में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी आ गए हैं। फिलहाल तहरीर पुलिस ने ले ली है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें