फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोशल मीडिया पर छाएगा हाथरस का दाऊजी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के इतिहास, पौराणिक विरासत और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ श्री दाऊजी महाराज मेले की भव्यता अब सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाई जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अतुल वत्स ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हाथरस का इतिहास, पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथाएं, सांस्कृतिक विरासत और श्री दाऊजी महाराज का मेला जिले की विशिष्ट पहचान हैं। इन्फ्लुएंसर्स इनसे जुड़ी रोचक और अनसुनी कहानियों को डिजिटल माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उत्कृष्ट कंटेंट तैयार करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को जिला प्रशासन की ओर से विशेष पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें