न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी विभागों से वर्तमान में कार्यरत कार्मिकों का डाटा ले लिया गया है। इस डाटा को भारत निर्वाचन आयोग के ईपीडीएस पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
जिले में विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। बूथों पर मिलने वाली कमियों को दूर करने के लिए सभी संबंधित विभागों को उप जिलाधिकारियों के माध्यम से निर्देेश दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से सभी विभागों से कार्मिकों का डाटा भी एकत्रित कर लिया गया है।
इस डाटा को आयोग के ईपीडीएस पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया गया है। इस डाटा में से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व मतदान अधिकारी तृतीय की छंटनी की जाएगी। जिले में 1399 बूथों पर यह कार्मिक तैनात किए जाएंगे। वहीं इसके अतिरिक्त 30 फीसदी कार्मिक रिजर्व में रखे जाएंगे। संवाद