हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला इमलिया में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस पांच लोगों को इस मामले में कोर्ट में पेश कर चुकी है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में जमीनी रंजिश को लेकर रविंद्र पाल सिंह पुत्र शीलेंद्र सिंह निवासी नगला इमलिया की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दीपक कुमार पुत्र धर्मेंद्र पाल ठाकुर ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें पुलिस ने नामजदों प्रमोद कुमार पुत्र वीरपाल, प्रदीप उर्फ कन्हैया पुत्र वीरपाल, नीरज देवी पत्नी प्रमोद कुमार, प्रभात कुमार पुत्र प्रमोद कुमार और कुलदीप पुत्र प्रदीप उर्फ कन्हैया निवासीगण नगला इमलिया को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दुर्गेश कुमार पुत्र दामोदर सिंह निवासी तुला का नगला थाना विजयगढ़ अलीगढ़ फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर निर्देशन में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने धारा147/148/149/307/308/302 में वांछित अभियुक्त दुर्गेश कुमार पुत्र दामोदर सिंह निवासी तुला का नगला थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, जगदीश सिंह, श्रीकांत, प्रवीण कुमार के नाम शामिल हैं।