अमर उजाला के डांडिया उत्सव के आयोजन में एके फूड प्रोडक्ट्स, प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, रितू प्रोडक्ट्स, वेन्यू पार्टनर रामोजी रिसोर्ट्स, धीर फूड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, स्वास्तिक एस्ट्रोलॉजी, श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, आरपीएम महाविद्यालय, बजरंग इंटर कालेज, आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मै. राहुल पेंट्स एजेंसीज, सरस्वती वीणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गावर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, आउटडोर पार्टनर - अमन कौशिक, फूड पार्टनर- टफरी कैफे सादाबाद गेट का विशेष सहयोग रहा।
बोले लोग
अमर उजाला के इस उत्सव ने दिख खुश कर दिया। इतना आनंद हमें कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आया, जितना यहां आया है। बेहतरीन आयोजन है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन अमर उजाला कराएगा।
-जिया रस्तोगी
मैं आभारी हूं कि अमर उजाला ने इतने बेहतरीन कार्यक्रम में मुझे भी आमंत्रित किया। यहां आकर हमने खूब आनंद लिया है। गीत-संगीत कुछ बेहतरीन है। इस रविवार को अमर उजाला ने बेहतरीन बना दिया है।
-सुनीता सरदाना
ऐसा कम होता है, जब हम बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम का मिलकर लुत्फ उठाएं। अमर उजाला ने हमें यह मौका दिया है। यहां लोग पूरे परिवार के साथ डांडिया में शामिल हो रहे हैं।
-निकता अग्रवाल
बॉलीवुड गायिका हीर का कोई जवाब नहीं है। उनके गीतों ने वाकई समां बांध दिया है। अमर उजाला की ओर से पिछले कार्यक्रम को भी हम याद करते हैं और अब ये कार्यक्रम भी हमारे लिए यादगार बन गया है।
-प्रियंका अग्रवाल
पिछले साल अमर उजाला ने चित्र-विचित्र की भजन संध्या का आयोजन किया था। इस साल सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला में डांडिया उत्सव का आयोजन वाकई बेहतरीन है। हमने इसका पूरा लुत्फ उठाया है।
-दीप्ती वार्ष्णेय
आज अहोई अष्टमी के दिन बच्चों के साथ मुझे बेहद खूबसूरत उपहार डांडिया उत्सव के रूप में अमर उजाला ने दिया। हमने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।
-प्रीति वार्ष्णेय
कार्यक्रम के आयोजन तो बहुत होते हैं, लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही उत्साह था। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही कार्यक्रम सामने आया है। वाकई प्रबंधन भी बहुत बेहतरीन है।
-कल्पना उपाध्याय
मेरे लिए ये रविवार खास हो गया है। अमर उजाला के डांडिया उत्सव में मैने पूरा लुत्फ उठाया है। शाम के इस आयोजन में डांडिया खेला, बहुत मजा आया। गीत, संगीत और नृत्य की यह शाम इतनी बेहतरीन है, जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
-शुचि माहेश्वरी