प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें दोनों केंद्रों पर कुल 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 81 उपस्थित रहे।
हाथरस जनपद में डीएलएड प्रशिक्षण की द्वितीय सेमेस्टर की बैक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा के लिए शहर में दो केंद्र बनाए गए थे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
डायट प्राचार्य नवाब वर्मा ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। परीक्षा प्रभारी राजू कुमार प्रवक्ता एवं पीयूष कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ सहायक ने बताया कि प्रथम पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
इसमें दोनों केंद्रों पर कुल 116 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 81 उपस्थित रहे। द्वितीय पाली में प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 205 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 171 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।