फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: साइकिल सवार किसान की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
हाथरस: महेश सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित गांव पटाखास के निकट एक साइकिल सवार किसान को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई है।
बताया जाता है कि 36 वर्षीय महेश पुत्र किशन सिंह निवासी पटाखास मुरसान रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की रात को अपने खेत से आवारा पशुओं को भगाने के लिए साइकिल से जा रहे थे।
विज्ञापन

गांव से निकलते ही पीछे से आ रहे एक कैंटर ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह बात परिजनों को पता चलते ही परिवार के लोगों की चीख-पुकार शुरू हो गई। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें