फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौकरी के नाम पर ठगे 60 हजार रुपये साइबर सेल ने वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पे टीएम में नौकरी लगवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई युवती को उसके 60 हजार रुपये साइबर सेल की टीम की मदद से वापस मिल गए। युवती ने साइबर सेल की टीम को धन्यवाद दिया है।
सात जुलाई 2021 को सांची गोयल पुत्री सुनील गोयल निवासी वसुंधरापुरम लहरा रोड ने ऑनलाइन साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि पे टीएम में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके धीरे-धीरे उनके खाते से 68 हजार 500 रुपये अपने खाते पर डलवा लिए हैं, लेकिन न तो नौकरी मिली है और न हीं पैसे वापस मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर साइबर सेल की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 25 जून को शिकायतकर्ता सांची गोयल के 60 हजार रुपये वापस करा दिए। रुपये वापस पाकर सांची गोयल ने खुशी का इजहार करते हुए साइबर सेल की टीम के कार्यालय पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद दिया। टीम में एसआई सत्यपाल, मोहित कुमार, गौरव तोमर, विपिन चौधरी और आलोक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें