फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 36 लाख रुपये से अधिक के तीन सौ 58 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बिजली टीमें बकाया वसूली के लिए लगातार चेकिंग कर रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को 36 लाख रुपये से अधिक के 358 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। टीम ने करीब 12 लाख रुपये की वसूली भी की। टीम को देखकर बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही।
शहर से देहात तक उपभोक्ताओं पर बिजली महकमे का अच्छा-खासा बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में भी चार हजार में से मात्र साढ़े चार सौ लोगों ने पंजीकरण कराया है। अब बकायेदारों से महकमा सख्ती से निपट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले भर में 36 लाख 55 हजार के 358 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। लाखों रुपये की वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि चेकिंग अभियान और तेज होगा। 358 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। 12 लाख रुपये के बकाये की वसूली की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें