न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रमुख शिक्षाविद मक्खन लाल गुप्त की 27 वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
मुख्य अतिथि आरडी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. इंदु वार्ष्णेय ने गुप्त को उत्कृष्ट कोटि के शिक्षाविद, कर्मयोगी, दूरदर्शी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ‘लोर्ड‘ ने मक्खनलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके सुपुत्र स्वतंत्र कुमार गुप्त ने उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस मौके पर सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन लखनऊ के कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र सेंगर, एपी सिंह सचिव, राजकुमार सिंह, प्रमोद कुमार अग्रवाल, दिनेश सेकसरिया, अनुरोध शर्मा, मुनेश चौधरी, रजनेश कुमार, देवेंद्र उपाध्याय, जीपी सिंह, विकास सिंह, सत्यभान गुप्ता, राजेश कुमार, शिवकुमार वार्ष्णेय, सुशील कुमार, जगदीशचंद्र गुप्ता, मोतीराम गोला, डॉ. रामनिवास दुबे, को-ऑर्डिनेटर शैलकांता गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, विश्वजीत, मोहक गुप्ता, डॉ. हरिओम प्रकाश वार्ष्णेय, आरके गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सतीशचंद्र गुप्ता, नीरू गुप्ता, कल्पना कुमारी, दीपिका गुप्ता, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहीं। संचालन पूनम सिंह, इंजीनियर प्रभात कुमार विमल एवं मनीष कुमार ने किया। प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने धन्यवाद दिया। संवाद