फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा, दी गईं शुभकामनाएं

विज्ञापन
हाथरस : मोहनगंज स्थित सेंट जोंस स्कूल में क्रिसमस के कार्यक्रम में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। अतिथि के रूप में मैनेजर जॉर्ज पाल रहे।
छात्र-छात्राओं ने प्रभु यीशू को प्रार्थना सभा के माध्यम से याद किया। प्रभु यीशू के जन्म के संबंध में नाटक के जरिये प्रस्तुति दी गई। विभिन्न सामूहिक नृत्यों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति से सभी का मन मोहा। विद्यालय के प्रबंधक फादर जार्ज पॉल ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दिन पूरे संसार में विशेष रूप से ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे का संदेश देता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सन्नी कोट्टूर ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सेंटा क्लॉज बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सेंटा क्लॉज ने हाथ मिलाकर क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें