फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव के मद्देनजर आज जिले में आ जाएगी सीआरपीएफ

विज्ञापन
हाथरस : चुनाव में अर्धसैन्य बल के रुकने के लिए मास कॉलेज का निरीक्षण करते एसपी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले को शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए एक कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मिलेगी। यह टुकड़ी 10 जनवरी से चुनाव होने तक यहां रहेगी। इसके ठहरने के लिए एसपी ने एक कॉलेज का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
रविवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चुनाव की तैयारियों को लेकर हाथरस में आवंटित केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए थाना सासनी क्षेत्र के मास इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रुचि गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी सतेंद्र सिंह राघव, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जवानों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था, वाहनों को खड़ा करने के लिए स्थान, पानी, बिजली एवं शौचालय व स्नानागार आदि की व्यवस्था बनाने और सुचारु रखने के निर्देश दिए। जिले में चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए एक कंपनी सीआरपीएफ उपलब्ध कराई गई है। यह 10 जनवरी को यहां आ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें