फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सु्बह बाजारों में उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी हुई तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान शनिवार की सुबह शहर में जब बाजार खुले तो कोरोना कर्फ्यू के नियमों की धज्जियां उड़ीं। कुछ बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। हालांकि दोपहर को जरूर सन्नाटा पसर गया। हालांकि कोतवाली सदर पुलिस ने कई खुली दुकानोें के चालान भी किए। इससे दुकानदारों में खलबली मची रही। इसके बाद भी कुछ दुकानदारों ने चोरी छिपे अपने सामान की बिक्री की।
कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को सुबह बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। दवा की दुकानें तो पूरे दिन खुलीं, लेकिन दोपहर तक परचूनी, दूध और सब्जी की दुकानें खुलीं। ऐसे में परचूनी की दुकानों की आड़ में लोगों ने अन्य दुकानें भी खोल लीं। इन दुकानों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान न सामाजिक दूरी का लोगों ने पालन किया और काफी लोग बिना मास्क के भी दिखे। दोपहर 11 बजे के बाद तक बाजार में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में कुछ बाजारों में जाम जैसे हालात भी दिखाई दिए। तदुपरांत पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया और कुछ दुकानदारों के चालान किए। इससे खलबली मची रही। ऐसे में ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इसके बाद भी शहर के बाहरी इलाकों में चोरी छिपे दुकानें खुलीं और सामान की दुकानदारों ने बिक्री की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें