न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनलॉक के दौरान पिछले तीन दिन से रोजाना बाजार खुल रहे हैं लेकिन लोग इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। बाजारों में काफी भीड़ उमड़ रही है। बिना मास्क के भी लोग घूम रहे हैं। यही नहीं शाम सात बजे के बाद भी बाजार खुल रहे हैं।
कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद अब बाजार खुलने लगे हैं लेकिन इनकी रात्रि में समय सीमा शाम सात बजे है। इसके बाद भी बाजारों में दुकानें खुल रही हैं। लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। तमाम लोग बिना मास्क लगाए भी घूम रहे हैं।