हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
होली का पर्व संपन्न होने के बाद अब लोग एक एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए घरों से निकलने लगे हैं। इसे लेकर रविवार को रोडवेज बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ रही। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने के लिए डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जब रविवार को होली के बाद घर पहुंचने वालों की वापसी हुई तो ये बसें कम पड़ गई। कफी देर तक रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ा। जो बसें आ रही थी वह भीड़ से खचाखच भरकर आ रही है। उनमें सवार होने के लिए मारामारी रही। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
वहीं सिटी स्टेशन पर सुबह शाम तक चलने वाले आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। ट्रेनों में भी पैर रखने के लिए भी यात्रियों को जगह मुश्किल से मिली। जब यात्रियों को वाहन नहीं मिले तो काफी लोगों ने डग्गेमार वाहनों से गंतव्य की दूरी तय की। संवाद