फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत में दिखे लोग

विज्ञापन
सिकंदराराऊ में कासगंज रोड स्थित तालाब में धूप सेंकता मगरमच्छ। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
बकरी के बच्चे को चट कर गया मगरमच्छ, लोगों में भय
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। पांच वर्ष पूर्व नगर के कासगंज रोड स्थित तालाब में जो मगरमच्छ का बच्चा दिखा था वो अब 12 फीट का हो गया है। वन विभाग की लापरवाही से वह खुलेआम तालाब में विचरण कर रहा है और बकरियों को अपना शिकार बना रहा है। पिछले 15 दिनों में वह दो बकरी को चट कर गया है। बृहस्पतिवार को भी उसने एक बकरी को अपना आहार बना लिया है।
पांच वर्ष पूर्व जब यह मगरमच्छ तालाब में दिखा था उस समय यह महज चार फीट का था। उस समय लोगों ने इसे नजर अंदाज कर दिया था। अब यह लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। इस तरह की घटना से लोगों में अब यह भय हो गया है कि किसी दिन वह किसी बच्चे को ही अपना आहार न बना ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की सीमा नगला शीसगर, शाहबुद्दीन गंज, नौखेल से मिलती है। इन मोहल्लों के बच्चे अक्सर तालाब किनारे घूमते रहते हैं। इससे लोगों को और डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें