कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड वाले खाते से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए, जबकि क्रेडिट कार्ड उसके पास ही रखा हुआ है। युवक ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की तहरीर पुलिस को दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर से सटे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी कमल कांत ने पिछले दिनों डेढ़ लाख रुपये की लिमिट का अपनी बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया था। क्रेडिट कार्ड उसी के पास रखा हुआ था लेकिन उसके क्रेडिट कार्ड वाले खाते से किसी ने एक 1.5 लाख रुपये पार कर दिए। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद