न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। पूर्वाभ्यास के लिए वैक्सीनेशन रूम, ऑब्जरवेशन रूम, वेटिंग रूम, पंजीकरण टेबल की व्यवस्था की गई। करीब 29 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर पूर्वाभ्यास किया गया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने भी टीकाकरण के पूर्वाभ्यास की व्यवस्थाओं को देखा।
सीएमओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि सफलतापूर्वक कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन किया गया है। पंजीकरण होने के बाद ही स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण रूम तक जाने दिया गया। वहां भी उनका ऑनलाइन डाटा फीड किया गया।
ऑब्जरवेशन रूम के अंदर स्वास्थ्य कर्मियों को रखा गया। एहतियातन यहां पुलिस बल भी तैनात रही। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने भी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, जुगेंद्र यादव, चिकित्सक अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।