फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना ने रोका नलकूप पर मीटर लगाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने जिले में नलकूपों पर लगने वाले मीटरों का काम रोक दिया है। जिले के 13 हजार नलकूपों पर बिजली विभाग द्वारा मीटर लगाए जाएंगे। वर्तमान में हॉर्स पावर के हिसाब से विभाग द्वारा हर माह बिल लिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले 64 बिजलीघरों के जरिये सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। हाल में विभाग द्वारा ओवरलोडिंग को खत्म करने के लिए नलकूप व घरेलू लाइनों को गांवों में अलग-अलग किया गया है। अब विभाग द्वारा किसानों को जितनी बिजली दी जा रही है, उस हिसाब से बिजली का बिल वसूलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग द्वारा पहले चरण में 13 हजार नलकूपों पर मीटर लगाए जाएंगे। जो लोग नया नलकूप कनेक्शन लेंगे, उन्हें कनेक्शन के साथ मीटर दिया जाएगा। कोरोना काल के चलते मीटर लगाने का काम कागजों में अटका हुआ है। वर्तमान में हॉर्स पावर के हिसाब किसानों से बिल लिया जा रहा है। इससे विभाग को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें