फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से होगी कोरोना के फोकस टीकाकरण की शुरुआत

विज्ञापन
हाथरस : दीवानी न्यायालय परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का टीकाकरण अभियान तेजी से शुरू होगा। अभियान में अब शिक्षक और सभी क्षेत्रों में काम करने वाले दुकानदारों, पत्रकारों और अन्य लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार से फोकस टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह का कहना है कि टीकाकरण का काम बहुत बेहतर तरीके से चल रहा है। बड़ी संख्या में जिले में टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष टीकाकरण अभियान में आठ और नौ अप्रैल को पत्रकारों, खुदरा एवं दुकानदार नजदीकी केंद्र पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। 10 अप्रैल को बैंक और बीमा कंपनी के कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। 12-14 अप्रैल को स्कूल और कॉलेजों के शिक्षकों का कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया जाएगा। 15 और 16 अप्रैल को सड़कों पर घूमने वाले ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, बस, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले एवं निर्माण कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 17-19 अप्रैल को फ्रंट लाइन वर्कर्स को छोड़कर अन्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें अभी तक एक बार भी टीका नहीं लगा है। साथ ही 20 और 21 अप्रैल को अधिवक्ताओं और न्याय पालिका कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। 22 और 23 अप्रैल को निजी कार्यालयों के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
महिला न्यायिक अधिकारी निकलीं कोरोना संक्रमित
हाथरस। एक और न्यायिक अधिकारी की जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। 53 वर्षीय महिला न्यायिक अधिकारी कोरोना संक्रमित निकली हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को भी एक न्यायिक कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस 12 हो गए हैं। लोगों में कोरोना को लेकर काफी दहशत है।
विज्ञापन

कई न्यायालय रहे बंद, कराया सैनिटाइजेशन
हाथरस। एक न्यायिक कर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सहित कई न्यायालय बंद रहे और वहां कामकाज नहीं हुआ। इससे वादकारी भी परेशान रहे। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने यहां सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उल्लेखनीय है एक न्यायिक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद कुछ न्यायालयों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश जिला जज ने दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें