फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 20 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 20 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गांव तसींगा के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनका उपचार कराया जा रहा है। वाटर वर्क्स कॉलोनी में 42 वर्षीय एक युवक, शहर के कुशवाहा नगर में 40 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्चा पॉजिटिव मिला है।
सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में भी व्यक्ति, प्रकाश टॉकीज के निकट 38 वर्षीय व 55 वर्षीय महिला, नाई का नगला में 50 वर्षीय व्यक्ति, हसायन कस्बे में 27 वर्षीय व 25 वर्षीय व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमना की गढ़ी में 22 वर्षीय युवक, हसायन के गांव बाण में 30 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिकंदराराऊ के एक बैंक मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें