फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना पॉजिटिव की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव निकले दिल और डायबिटीज के मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसको 23 अगस्त को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को मौत के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा कोविड-19 के नियम के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
शहर की गली तबेला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को दिल व डायबिटीज की बीमारी थी। पिछले दिनों उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 23 अगस्त को भर्ती करा दिया गया। यहां तीन दिन तक चले इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद जिला अस्पताल में खलबली मच गई। मृतक के परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। कोविड-19 के नियम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

जिस कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है, वह दिल, डायबिटीज व सांस लेने में परेशानी की बीमारी से पीड़ित था। 23 अगस्त को उसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।
-डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें