फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना ने फीका किया विजयी प्रत्याशियों के जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना ने जीत के जश्न को फीका कर दिया। विजयी प्रत्याशियों के चेहरे पर चमक तो देखी गई लेकिन वह इस जीत का जश्न नहीं मना सके। हालांकि कुछ प्रत्याशियों ने जरूर गांव में जाकर जश्न मनाया लेकिन ज्यादातर प्रत्याशी बैंड बाजों के साथ जुलूस नहीं निकाल सके और समर्थकों के साथ चले गए। वहीं अपनी हार पक्की मानकर काफी प्रत्याशियों ने पहले ही मैदान छोड़ दिया और मतगणना स्थल से चले गए।
दरअसल, चुनाव में जीत के बाद विजयी प्रत्याशी पूरे गाजे-बाजे के साथ मतगणना स्थल के बाहर से ही जुलूस निकालते हैं। जमकर नारेबाजी भी होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। विजयी प्रत्याशी कोरोना के चलते जश्न खुलकर नहीं मना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव जाकर जरूर मिठाइयां आदि बांटी। सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की लेकिन यह कसक उनके मन में रही कि यदि कोरोना न होता तो उनकी जीत का जश्न ही कुछ और होता। वहीं हारे हुए प्रत्याशियों के चेहरे से रौनक गायब हो गई। वह चुपचाप मतगणना स्थल से चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें