संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मतगणना केंद्रों पर कोविड -19 गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती दिखी। किसी केंद्र पर प्रत्याशियों व समर्थकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। जिस तरह की स्थिति मतदान के दिन थी, वैसी ही आज नजर आई। काफी लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।
मतगणना स्थलों पर उमड़ी भीड़ ने सारे नियम-कानून ताक पर रख दिए। प्रशासन कोरोना कर्फ्यू का पालन मतगणना स्थलों के आसपास नहीं करा पाया। वहां दुकानें भी खुली और महफिलें भी सजी। ऐसे में अब संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। कोरोना से बचाव के लिए लोग सामाजिक दूरी भूल गए। प्रत्याशी, एजेंट व उनके समर्थक इस बात को भूल गए कि जान है तो जहान है। मतगणना स्थल पर अंदर और बाहर धक्का-मुक्की होती रही। प्रशासन भी खुद को असहाय महसूस करता दिखा।