फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहू से हुआ विवाद तो सास ने खाया जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक सास का बहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साई सास ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध का अपने बड़े बेटे की पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहू ने वृद्धा को काफी बुरा भला कहा। इस बात से गुस्साई वृद्धा ने अपने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी जब वृद्धा के बेटों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वृद्धा को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें