फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : देश की प्रगति में व्यापारियों का योगदान अहम

विज्ञापन
व्यापारी दिवस के मौके पर लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते विधायक हरिशंकर माहौर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी दिवस के मौके पर शहर के एक रेस्टोरेंट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। शिविर में दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग करूंगा कि तीन सितंबर को व्यापारी दिवस घोषित किया जाए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष अशोक बागला और जिला महामंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का देश की प्रगति में सराहनीय योगदान है।
विज्ञापन

इससे पूर्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पांच व्यापारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश मंत्री योगा पंडित और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष पद्म अग्रवाल व राजकुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा सराहनीय कार्य नहीं क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद की जान बचती है।
विज्ञापन

रमेश चंद्र अग्रवाल और प्रेम प्रकाश पागल गुरु में ने सभी को व्यापारी दिवस की बधाइयां दी। कार्यक्रम में राजेंद्र बाबू वर्मा, हरिदास वर्मा, गिर्राज किशोर गुप्ता, दाऊ दयाल तथा राम गुरु का सम्मान किया गया। शिविर में प्रशांत शर्मा, आशीष उपाध्याय, मनीष अग्रवाल, विगुल बंसल, मनीष अग्रवाल, विशाल दीक्षित, आयुष, श्री कृष्ण शर्मा, पारस खंडेलवाल, पवन कश्यप, नवीन सबलोक, प्रशांत वर्मा, ललित शर्मा, शिवम वर्मा, प्रदीप, अमित, नरेश, सौरभ, रजत, वरुण, नितिन बाग्ला ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें