हाथरस : ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते संविदा विद्युत कर्मी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर ओढ़पुरा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। संघ की मांग है कि संविदा कर्मियों को हर माह के प्रथम सप्ताह में वेतन दिया जाए।
सभी कर्मचारियों का नाम जैम पोर्टल पर अपडेट किया जाए। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जाएं। इसके अलावा भी संघ ने कई अन्य मांगें उठाई हैं। इस संबंध में एक ज्ञापन भी अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया।