न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसपंचायतराज विभाग को सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिये पिछले दिनों 25 नये अवर अभियंता (जेई) मिले थे।अब इन जेई के आ जाने के बाद विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी आ सकेगी।
पंचायतराज विभाग को सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिये पिछले दिनों 25 नये अवर अभियंता (जेई) मिले थे। इन जेई के दस्तावेजों का सत्यापन कर शुक्रवार को विभाग के साथ अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की गई।
अब तक विभाग में जेई न होने के कारण एस्टीमेट पास होने में कई समस्याएं आ रही थीं। अब इन जेई के आ जाने के बाद विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी आ सकेगी। संवाद